Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में वेतन मांगने पर तबादला होने के बाद 7 कर्मियों ने कंपनी के सामने खाया ज़हर, इलाज जारी

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 1 September 2022
पुलिस के अनुसार, इंदौर (मध्यप्रदेश) में बकाया वेतन मांगने पर अन्य कारखाने में तबादला किए जाने से परेशान होकर एक निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने गुरुवार को कथित तौर पर कंपनी के सामने एक साथ ज़हर खा लिया। बकौल पुलिस, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
read more at भाषा