हरियाणा में हुए स्कूल बस हादसे की जांच करेगा 4 सदस्यीय पैनल, शिक्षा विभाग ने आज बुलाई बैठक
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। अपर उप-कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित इस पैनल में कनीना के एसडीएम व पुलिस उपाधीक्षक और नारनौल के ज़िला शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, हरियाणा शिक्षा विभाग ने वाहन सुरक्षा नीति पर शुक्रवार दोपहर को एक बैठक बुलाई है।
read more at हिन्दुस्तान


