उत्तराखंड के पौड़ी में आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने जिंदा जलाया, 150 के खिलाफ केस दर्ज
पौड़ी (उत्तराखंड) जिले में हाल में एक महिला की हत्या करने वाले आदमखोर तेंदुए को मंगलवार को ग्रामीणों ने कथित तौर पर जिंदा जला दिया। वन संरक्षक नित्यानंद पाण्डे के मुताबिक, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने 7-वर्षीय तेंदुए को पिंजरे में पकड़कर जलाया था। मामले में ग्राम प्रधान सहित 150-लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
read more at दिप्रिंट


