आतंकियों से निहत्थे लड़ने वालीं शौर्य चक्र से सम्मानित 93 वर्षीय जसवंत कौर का हुआ निधन
हरियाणा के पूर्व डीआईजी किरतपाल सिंह की मां व शौर्य चक्र से सम्मानित 93-वर्षीय जसवंत कौर का गुरुवार को कुरुक्षेत्र में निधन हो गया। बकौल परिजन, छाती में इंफेक्शन के चलते उन्हें 4-दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। कौर व उनके परिवार वालों ने 1988 में घर पर हमला करने वाले 4 आतंकियों का निहत्थे मुकाबला किया था।
read more at Hindustan Times


