देशभक्ति का सर्टिफिकेट हमें मत दीजिए: यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य होने पर ओवैसी
उत्तर प्रदेश के मदरसों में रोज़ाना कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य किए जाने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "हम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी को बताते हैं कि देशभक्ति का सर्टिफिकेट आप हमें मत दीजिए।" बकौल ओवैसी, "आप शक की नज़रों से उन्हें (मदरसों) देखते हैं, इसलिए आप इस तरह के कानून बना रहे हैं।"
read more at ABP न्यूज़


