Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनके बेटों को मिली अतिरिक्त सुरक्षा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 12 November, 2022
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के बाद उनको और उनके बेटों को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी सुरक्षा में खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय पुलिस के कमांडो का एक अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है। गौरतलब है, 3 नवंबर को वज़ीराबाद में एक रैली के दौरान हमले में इमरान के पैर में गोली लगी थी।