Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीजीसीए ने पायलट ट्रेनिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर एयर एशिया पर लगाया ₹20 लाख जुर्माना

short by खुशी / on Saturday, 11 February, 2023
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलट ट्रेनिंग नियमों का उल्लंघन करने को लेकर एयर एशिया पर ₹20 लाख जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने एयरलाइन के ट्रेनिंग हेड को 3-माह के लिए निलंबित करने के साथ ही 8 पर्यवेक्षकों पर ₹3-₹3 लाख जुर्माना लगाया है। बकौल डीजीसीए, एयरलाइन ने पायलट प्रोफिशियंसी चेक व इंस्ट्रुमेंट रेटिंग टेस्ट के नियमों का उल्लंघन किया।