विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी दौरे के कुछ दिन बाद यूक्रेनी समकक्ष से की बातचीत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत की। जयशंकर ने इसे लेकर 'X' पर लिखा, "यूक्रेन-भारत के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और यूक्रेन में जारी संघर्ष को लेकर कुलेबा के साथ सार्थक बातचीत हुई।" गौरतलब है कि जयशंकर बीते 25-29 दिसंबर के बीच रूस के दौरे पर थे।
read more at भाषा


