2022 में लगातार सातवें महीने जीएसटी से हुई ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक की कमाई
केंद्र सरकार ने शनिवार को बताया कि इस साल लगातार सातवें महीने जीएसटी संग्रह बढ़कर रिकॉर्ड ₹1,47,686 करोड़ हो गया है जो सितंबर 2021 के मुकाबले 26% अधिक है। इसमें से केंद्र-जीएसटी में ₹25,271 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹31,813 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹80,464 करोड़ और सेस में ₹10,137 करोड़ मिले। गौरतलब है, यह आंकड़ा पिछले महीने ₹1,43,612 करोड़ था।
read more at हिन्दुस्तान


