महाराष्ट्र में पुलिस ने रेव पार्टी में की छापेमारी, हिरासत में लिए गए 95 लोग
ठाणे (महाराष्ट्र) में पुलिस ने शनिवार रात एक रेव पार्टी में छापेमारी कर 5 महिलाओं समेत कम-से-कम 95 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि रेव पार्टी के आयोजक 23 वर्षीय तेजस कुबल और 19 वर्षीय सुजल महाजन को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, पार्टी स्थल से चरस, एलएसडी, गांजा और शराब ज़ब्त की गई है।
read more at Times Now नवभारत


