इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने बोर्ड से दिया इस्तीफा, कंपनी में हिस्सेदारी घटाएंगे
इंडिगो ऑपरेटर इंटरग्लोब एविएशन के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्याग-पत्र में गंगवाल ने कहा, "मैं कंपनी में 15 साल से अधिक समय से शेयरधारक रहा हूं।" बकौल गंगवाल, उनका 5+ वर्षों में कंपनी में धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी कम करने का इरादा है।
read more at क्विंट हिंदी


