स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के ऑडिशन के लिए गई थी: आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के ऑडिशन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया, "जब मैं स्कूल में थी तो फिल्ममेकर करण जौहर से मिलने के लिए कॉल आया था। 11वीं कक्षा में थी...स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर ऑडिशन देने के लिए गई थी।" बकौल आलिया, उन्हें नहीं पता था कि ऑडिशन क्या होता है।


