Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जर्मनी की विदेश मंत्री ने रूस पर लगाया साइबर हमले करने का आरोप; कहा-परिणाम भुगतने होंगे

short by रघुवर झा / on Friday, 3 May 2024
जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने रूस पर उनके देश को निशाना बनाकर साइबर हमले करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "रूस के सरकारी हैकर जर्मनी के साइबर जगत में हमले के लिए ज़िम्मेदार हैं। यह निश्चित तौर पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है...इसके परिणाम भुगतने होंगे।" नाटो व यूरोपीय संघ ने जर्मनी का समर्थन किया है।
read more at भाषा