भारतीय सीमा में घुसपैठ करते एक पाकिस्तानी शख्स को पंजाब में बीएसएफ ने मार गिराया
पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बकौल बीएसएफ, घुसपैठिया मंगलवार सुबह 6:45 बजे भारतीय क्षेत्र में आया था। गौरतलब है कि सोमवार को गुरदासपुर सेक्टर में बॉर्डर पर एक ड्रोन देखा गया था जो बीएसएफ की फायरिंग के बाद पाकिस्तान की तरफ चला गया था।
read more at Twitter


