कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की खून की उल्टियां होने के बाद हुई मौत
कोटा (राजस्थान) में रहकर एनईईटी की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा को शुक्रवार शाम अचानक खून की उल्टियां हुईं जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन के हवाले से बताया कि छात्रा को दिल की बीमारी थी और उसकी 6 साल की उम्र में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


