1 फरवरी से अपने यात्री वाहनों के दाम औसतन 1.2% बढ़ाएगी टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह पेट्रोल व डीज़ल इंजन वाले अपने यात्री वाहनों की कीमतें 1 फरवरी से औसतन 1.2% बढ़ाएगी। टाटा मोटर्स के मुताबिक, नियामक बदलावों और वाहनों की कुल लागत में वृद्धि का बड़ा खर्च कंपनी को उठाना पड़ रहा है। दामों में वृद्धि करके कंपनी इस खर्च का कुछ भार कम कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


