जॉब ट्रेनिंग के नाम पर दिल्ली में 28 लोगों से कराई गई ट्रेनों की गिनती, ठगे गए ₹2.67 करोड़
तमिलनाडु के 28 लोगों से एक महीने तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की गिनती करवाने का मामला सामने आया है। नौकरी के इच्छुक इन लोगों को कहा गया था कि यह टीटीई, ट्रैफिक सहायक और क्लर्क के पदों की ट्रेनिंग का हिस्सा है। पीड़ितों से 'ट्रेनिंग फीस' के नाम पर ₹2.67 करोड़ भी ठगे गए।
read more at इंडिया टीवी


