टाटा ने शेयर की उनके नाम पर बने फर्ज़ी फेसबुक पेज की तस्वीर, कहा- करेंगे कानूनी कार्रवाई
रतन टाटा ने 'रतन टाटा फाउंडेशन' नाम के एक फर्ज़ी फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मासूम नागरिकों को ठग रहा यह फर्ज़ी पेज मदद के बदले रुपयों के लिए मेरे सहयोगियों के नाम का इस्तेमाल कर रहा है...हम किसी भी रूप में...फंड नहीं लेते।" बकौल टाटा, पेज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
read more at Hindustan Times


