Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के मिरांडा हाउस वुमन कॉलेज में लड़कों के दीवार फांदकर घुसने के मामले में केस दर्ज

short by खुशी / on Tuesday, 18 October 2022
दिल्ली के मिरांडा हाउस वुमन कॉलेज में लड़कों के दीवार व गेट फांदकर अंदर घुसने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि स्टॉकिंग, ट्रेसपासिंग व महिला का अपमान करने संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, जांच के लिए कॉलेज से सीसीटीवी फुटेज हासिल किए हैं।