Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित किए गए ज़िले

short by शिव / on Sunday, 3 September, 2023
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती 2022 में चयनित हुए अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने ज़िले आवंटित कर दिए हैं। एक सरकारी आदेश के मुताबिक, अभ्यर्थी https://education.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवंटित किए गए ज़िलों की पूरी सूची देख सकते हैं। बकौल आदेश, चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आवंटित हुए ज़िलों में आगामी 8 और 9 सितंबर को होगी।