रिजिजू के 'कुछ सेवानिवृत्त जज भारत विरोधी गैंग में हैं' बयान पर कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू के 'कुछ सेवानिवृत्त जज भारत विरोधी गैंग का हिस्सा हैं' बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, "कानून मंत्री एक अपराधी की तरह बोल रहे हैं।" वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, "न्यायपालिका को धमकी दी जा रही है। क्या ऐसी भाषा कानून मंत्री को शोभा देती है?"


