सेंसेक्स 159 अंक चढ़कर 63,328 पर हुआ बंद, 18,800 के पार पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 159.40 अंक चढ़कर 63,327.70 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 61.25 अंक बढ़कर 18,816.70 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंसेक्स पर सबसे ज़्यादा तेज़ी टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में रही।
read more at ABP न्यूज़


