Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दिल्ली में गहलोत के सामने लगे 'सचिन पायलट ज़िंदाबाद' के नारे

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 30 September, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन के लिए उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों ने 'सचिन पायलट ज़िंदाबाद' के नारे लगाए। एक समर्थक ने 'एएनआई' से कहा, "हम उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री...या कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं।"