Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कथित तौर पर लू लगने से एक ही दिन में 5 लोगों की हुई मौत

short by खुशी / on Friday, 24 May, 2024
राजस्थान के जालौर व बाड़मेर में गुरुवार को कथित तौर पर लू लगने से कुल 5 लोगों की मौत हो गई। जालौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, ज़िले में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हुई है व मौत का कारण संभवत: लू लगना है। प्रदेश में गुरुवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8°C दर्ज हुआ।