ट्विटर के बाद एनसीपीसीआर ने राहुल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई की मांग की
एनसीपीसीआर ने ट्विटर के बाद अब फेसबुक को पत्र लिखकर दिल्ली की 9-वर्षीय बच्ची की रेप व हत्या मामले में उसके परिवार की तस्वीर शेयर करने पर राहुल गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई की मांग की है। बकौल एनसीपीसीआर, राहुल के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर वीडियो में बच्ची के परिवार की पहचान उजागर हुई जो कानून का उल्लंघन है।
read more at हिन्दुस्तान


