₹118 करोड़ की लागत से बने गुजरात के पुल में उद्घाटन के 40 दिन बाद आईं दरारें
सूरत (गुजरात) में तापी नदी पर बने वेद-वरियाव पुल पर दरारें आ गई हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने करीब ₹118 करोड़ की लागत से बने इस पुल का 17 मई को उद्घाटन किया था। यह पुल वरियाव व वेद गांव को जोड़ता है और क्षेत्र के 8 लाख से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
read more at जनसत्ता


