146 यात्रियों को लेकर अमृतसर जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
गुरुवार को अमृतसर जा रही विस्तारा की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को खराबी का पता चला जिसके बाद उसने तुरंत एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क किया। इस विमान में 146 यात्री सवार थे।
read more at Twitter


