Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे: लालू के 'मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए' बयान पर पीएम मोदी

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 7 May, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 'मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू जी का यह बयान हैरान करने वाला है कि एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनकर वह अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। पीएम ने कहा, "हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे।"