टूथपेस्ट ट्यूब के निचले हिस्से पर अलग-अलग रंगों के कोड्स का क्या मतलब होता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, टूथपेस्ट ट्यूब के नीचे अलग-अलग रंगों के छोटे स्क्वेयर का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में पैकेजिंग/कटिंग के लिए होता है। इन्हें 'आई मार्क्स' या 'कलर मार्क्स' भी कहते हैं और इनसे मशीन को यह पता लगाने में मदद मिलती है कि ट्यूब को कहां काटना/सील करना है। इन रंगों का प्रोडक्ट के इंग्रीडिएंट से कोई मतलब नहीं है।


