भारत और पाकिस्तान के लोग हमारी नौकरी खा रहे: ब्रिटेन के सांसद
स्वतंत्र ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लो ने नौकरियों को लेकर अप्रवासियों के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "हमें लाखों पाकिस्तानी और भारतीयों को उन नौकरियों के लिए नहीं बुलाना चाहिए जो बेरोज़गार ब्रिटिश नागरिकों को करनी चाहिए...अगर यह कहने से मैं नस्लवादी कहलाता हूं तो ऐसा ही सही।" रूपर्ट ने हाल ही में 'रिस्टोर ब्रिटेन' नामक राजनीतिक पार्टी बनाई है।
read more at moneycontrol हिंदी


