Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आसान ट्रिक से जानें आपके किचन के मसाले असली हैं या नकली?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 2 May, 2026
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के मुताबिक, 1 चम्मच मिर्च पाउडर को एक गिलास पानी में डालने पर असली मिर्च पाउडर पानी की सतह पर तैरेगा जबकि नकली तले में जमा होने लगेगा। वहीं, नकली हल्दी पाउडर पानी में गहरा पीला रंग जबकि असली हल्दी पाउडर हल्का पीला रंग छोड़ेगा। असली हींग जलाने पर जल जाता है जबकि नकली हींग नहीं जलता।