क्या हैं पालतू जानवरों में हीट स्ट्रोक के लक्षण?
भीषण गर्मी के बीच पालतू जानवरों को भी हीट स्ट्रोक आ सकता है। पालतू जानवरों का आराम करते समय तेज़ व भारी सांस लेना, गाढ़ी/चिपचिपी लार आना या अत्यधिक लार गिरना, चलने-फिरने में समस्या और उल्टी-दस्त आदि उनमें हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। लाल/पीले मसूड़े, लड़खड़ाना या चक्कर खाकर गिर जाना भी पालतू जानवरों में हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं।


