रात का समय, नशा और WWE जैसी फाइट; इंदौर में लड़के-लड़कियों में खूब चले लात-घूंसे
इंदौर (मध्य प्रदेश) में कुछ लड़के-लड़कियों के बीच रात के समय हुई मारपीट का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। भगवती ढाबे के बाहर आधा दर्जन से ज़्यादा युवक-युवतियां के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई जैसी लड़ाई हुई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में शामिल अधिकतर युवक-युवतियां नशे में थे। पुलिस के अनुसार, एक लड़के और एक लड़की के आपसी झगड़े से मारपीट शुरू हुई।
read more at हिन्दुस्तान


