जालौर में सही से सैल्यूट न करने पर जज ने कॉन्स्टेबल को दिया 7 दिन प्रैक्टिस करने के आदेश
जालौर (राजस्थान) की ज़िला कोर्ट में एक केस की सुनवाई के लिए पेश हुए पूनमाराम नामक हेड कॉन्स्टेबल द्वारा सही से सैल्यूट नहीं करने पर जज ने उन्हें 7-दिन प्रैक्टिस करने का आदेश दिया है। जज ने एसपी से कहा कि पूनमाराम का कोर्ट में आते-जाते व गवाही देते समय आचरण उचित नहीं था और उन्हें सैल्यूट करना नहीं आता।
read more at ABP न्यूज़


