Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
'न ठीक से जवाब दे पाए, न सबूत रखे गए', जस्टिस वर्मा के घर मिले कैश पर क्या कहती है जांच कमेटी?
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 August, 2026
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग लगने पर भारी मात्रा में मिले जले-अधजले नोटों की जांच कर रही कमिटी ने बुधवार को लोकसभा में अपनी रिपोर्ट पेश की। कमेटी ने पाया कि जस्टिस वर्मा कैश को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और मामले से संबंधित सबूतों को सही तरीके से सुरक्षित/संरक्षित नहीं रखा गया।
एमपी में भी बैन हुआ एनालॉग पनीर, CM ने जारी किया आदेश
short by Rishi Raj / on Wednesday, 12 August, 2026
महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध के आदेश दिए हैं। दरअसल, एनालॉग पनीर में दूध की जगह या उसके साथ वनस्पति वसा, स्टार्च जैसी सामग्री इस्तेमाल होती है। एमपी में 300-400 क्विंटल/दिन इसकी खपत का अनुमान है।
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हुई मौत: पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 12 August, 2026
पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत एस. खान ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो चुकी है। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार और सेना में मौजूद सूत्रों के हवाले से कहा कि इमरान की जेल के अंदर मौत हो चुकी है इसलिए उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।
चंद्रशेखरन ने बताया कि उन्होंने अचानक टाटा संस चेयरमैन पद छोड़ने का फैसला क्यों लिया
short by Aakanksha / on Wednesday, 12 August, 2026
टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद एन चंद्रशेखरन ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "मेरे कार्यकाल को पांच साल बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से समर्थन न मिलने पर मैंने फैसला टालना उचित समझा।" उन्होंने आगे कहा, "नेतृत्व को लेकर स्पष्टता कर्मचारियों, निवेशकों, साझेदारों और अन्य हितधारकों के लिए भी महत्वपूर्ण है।"
read more at Moneycontrol
'हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं' दिल्ली छात्र आंदोलन के बाद अमित शाह का पहला बयान
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 August, 2026
दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह NEET पेपर लीक समेत सभी मुद्दों से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
read more at X
अतीक के बेटे अबान के ऐक्सिडेंट का वीडियो आया सामने, डिवाइडर से टकराकर उछलती दिखी कार
short by खुशी / on Wednesday, 12 August, 2026
झांसी (यूपी) में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान के सड़क हादसे का बताया जा रहा एक वीडियो सामने आया है। एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुए वीडियो में लगभग खाली सड़क पर आगे चल रही तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती दिखी। 6-अगस्त को डिवाइडर से कार टकराने से अबान की मौत हो गई थी।
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
short by Aakanksha / on Wednesday, 12 August, 2026
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, चंद्रशेखरन ने दोबारा चेयरमैन पद पर पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं की लेकिन वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे। रॉयटर्स ने पहले बताया था कि टाटा संस ने फरवरी में चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन नियुक्त करने के फैसले को टाल दिया था।
जनेऊ पहनते हैं, नॉनवेज तो नहीं खाते; राम मंदिर CEO के उम्मीदवारों से पूछे गए कौन-कौनसे सवाल?
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 12 August, 2026
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। पहले दिन उम्मीदवारों से काम के अनुभव और परिवार के अलावा हिंदू धर्म की परंपराओं से जुड़े सवाल पूछे गए। इनमें जनेऊ पहनते हैं या नहीं, शराब-नॉनवेज तो नहीं खाते-पीते और धार्मिक रीति-रिवाज़ों का पालन जैसे सवाल शामिल बताए गए हैं।
'मानो मुझ पर 'फायरबॉम्ब' फेंके गए हों'; भारत के खिलाफ टिप्पणी के बाद बोले ट्रंप के करीबी नवारो
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 12 August, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अपनी टिप्पणियों के बाद हुई ऑनलाइन आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इंटरनेट पर मुझपर कई तरह के तीखे हमले किए गए मानो मुझ पर 'फायरबॉम्ब' फेंके गए हों...ऐसा न करें...अमेरिका में हम समस्याओं को इस तरह हल नहीं करते हैं।"
read more at Wion
ट्रंप ने माना- ईरान के डर से बदलना पड़ा था प्लेन
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 August, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि तुर्किए में NATO समिट के बाद 'ईरान से हत्या की धमकी' की खबर के चलते वह सीक्रेट विमान से रवाना हुए। बकौल ट्रंप, वह सीक्रेट सर्विस के कहे अनुसार चलते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रंप अपने विमान में चढ़ने के बाद एक कैटरिंग कार्ट में छिपकर दूसरे विमान में सवार हुए थे।
read more at X
Load More