शिकायतकर्ता ने पहले बयान में जबरन सेक्स की बात नहीं कही: अभिनेता मुकेश को ज़मानत देते हुए कोर्ट
केरल की एक अदालत ने मलयालम अभिनेता और सीपीआई(एम) विधायक एम मुकेश को कथित रेप के मामले में अग्रिम ज़मानत देते हुए कहा है कि शिकायतकर्ता महिला ने अपने पहले बयान में जबरन सेक्स का ज़िक्र नहीं किया। कोर्ट ने पाया कि शिकायतकर्ता ने मुकेश से पैसे मांगे थे। कोर्ट ने कहा, "अगर रेप की घटना होती...तो...पैसे नहीं मांगे जाते।"


