Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंग्लिश चैनल पार कर फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे 4 प्रवासियों की हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 12 July, 2024
फ्रांस के अधिकारियों ने बताया है कि नाव से इंग्लिश चैनल को पार कर फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे 4 प्रवासियों की मौत हो गई है। वहीं, फ्रांस के तटरक्षक बल ने 63 लोगों को बचा लिया है जिन्हें चिकित्सा सहायता दी गई है। प्रवासियों की नाव उत्तरी फ्रांस के बोलोग्ने-सुर-मेर के तट के पास पलटी थी।
read more at भाषा