Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताए गर्मियों में हेल्दी रहने के 5 टिप्स

short by मनीष झा / on Monday, 17 March 2025
शारदा अस्पताल के आंतरिक चिकित्सा कंसलटेंट डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव ने बताया है कि गर्मियों में पानी पीना न भूलें और रोज़ाना कम-से-कम 8-10 गिलास पानी पिएं। उन्होंने कहा कि बाहर जाने से पहले हमेशा एसपीएफ 30 या उससे ज़्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। बकौल डॉक्टर, गर्मियों में हल्का और हेल्दी भोजन खाएं, स्मार्ट तरीके से व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें।