क्यों और कितने समय पर तकियों को बदल देना चाहिए?
डर्मेटोलॉजिस्ट हाइजीन और त्वचा की सुरक्षा के लिए हर 1-2 साल में तकिए बदलने का सुझाव देते हैं। डॉक्टर करुणाज़ कॉस्मेटिक स्किन ऐंड होमियो क्लिनिक की फाउंडर डॉक्टर करुणा मल्होत्रा ने कहा कि समय के साथ तकिए में धूल के कण, डेड स्किन सेल और तेल जमा हो जाते हैं जिससे एलर्जी या त्वचा से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।


