Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी जायसवाल ने 1 वैध गेंद पर बनाए 12 रन

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 14 July, 2024
यशस्वी जायसवाल ने रविवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20I में एक वैध गेंद पर 12 रन बनाए और वह टी20I मैच की पहली गेंद पर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने हैं। दरअसल, पहला ओवर डालने आए सिकंदर रज़ा ने पहली गेंद नो-बॉल फेंकी जिस पर जायसवाल ने छक्का जड़ा। यशस्वी ने अगली वैध गेंद पर भी छक्का लगाया।
read more at ESPNcricinfo