धराशायी हुई शिवाजी महाराज की मूर्ति के मूर्तिकार पर दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस
सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35-फीट ऊंची मूर्ति के गिरने के बाद मूर्तिकार और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस में हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी की धाराएं भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी की शिकायत के मुताबिक, मूर्ति गिरने से भारी जानमाल के नुकसान की जानकारी होने के बावजूद इसे खराब गुणवत्ता से बनाया गया।


