बिहार में सरकारी स्कूल की टीचर्स का प्राइवेट स्कूल में हो गया तबादला
बिहार के बेतिया में शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतते हुए दो सरकारी शिक्षिकाओं का तबादला निजी विद्यालय लोयला मिडिल स्कूल में कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानांतरण के बाद टीचर्स जब जॉइनिंग के लिए विद्यालय पहुंचीं तब उन्हें पता चला कि यह एक निजी संस्थान है। इससे नाराज़ शिक्षिकाओं ने ज़िला शिक्षा कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
read more at ABP न्यूूज़


