Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शुभांशु शुक्ला अपने साथ ISS ले जा रहे ये भारतीय मिठाइयां, मां सरस्वती से जुड़ी भी है एक चीज़

short by / on Wednesday, 25 June, 2025
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कथित तौर पर इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में अपने साथ खाने-पीने की कई भारतीय चीज़ें ले जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शुभांशु अपने साथ आमरस, चावल, मूंग की दाल का हलवा और गाजर का हलवा ले गए हैं। शुभांशु के साथ 'जॉय' नामक एक सफेद खिलौना हंस भी होगा जो मां सरस्वती से जुड़ा है।