यूपी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग ज़िलों में 25 लोगों की हुई मौत
'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक उत्तर प्रदेश के 14 ज़िलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम-से-कम 25 लोगों की मौत हुई। बकौल रिपोर्ट, ये मौतें प्रयागराज, जौनपुर, गोरखपुर व लखनऊ सहित अन्य ज़िलों में हुईं। आज (सोमवार) सुबह प्रदेश के कई ज़िलों में बारिश हुई है।
read more at Hindustan Times


