वैभव सूर्यवंशी हवा में उछले, पीछे दौड़े और फिर पकड़ा हैरतअंगेज़ कैच, वायरल हुआ वीडियो
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज़ मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी द्वारा पकड़े गए असंभव दिखने वाले कैच का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वैभव ने पहले उछलकर कैच पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद पीछे मुड़कर उन्होंने दौड़ लगाई और फिर डाइव लगाकर कैच पकड़ा। इसके चलते खालिद तनिवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।
read more at X


