छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रक से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की हुई मौत
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में नैशनल हाईवे-130 पर रविवार सुबह एक तेज़ रफ्तार कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जिसके बाद कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार युवक रायपुर के रहने वाले थे और घूमने के लिए निकले थे।
read more at इंडिया टीवी


