Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विकसित दिल्ली बनाने वाली सरकार चुनें: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर नड्डा

short by ऋषि राज / on Tuesday, 7 January, 2025
चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने X पर लिखा, "मैं दिल्ली की जनता से 'विकसित दिल्ली' बनाने और लोगों की उन्नति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील करता हूं।" गौरतलब है, दिल्ली में 5-फरवरी को मतदान और 8-फरवरी को मतगणना होगी।
read more at X