Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोलकाता का ईडन गार्डन्स वक्फ की संपत्ति है: ओवैसी की पार्टी के नेता इमरान सोलंकी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 March 2025
पश्चिम बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता इमरान सोलंकी ने कोलकाता के प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन्स को वक्फ की संपत्ति बताया है। इसके अलावा, सोलंकी ने भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम (विजय दुर्ग) को भी वक्फ की जमीन बताया। इमरान ने कहा, "कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में वक्फ की 105 संपत्तियां हैं।"