14 कैरेट के गोल्ड में कितना होता है सोना, इसमें मिले होते हैं कौनसे धातु?
'एबीपी न्यूज़' की रिपोर्ट के अनुसार, 14 कैरेट के गोल्ड में 58.3% शुद्ध सोना होता है जिससे रोज़ाना पहनने वाली अंगूठियां, ब्रेसलेट बनाए जाते हैं क्योंकि यह काफी मज़बूत होता है। इसपर नाज़ुक डिज़ाइन बनाना और कीमती पत्थर लगाना आसान होता है। 14-कैरेट के गोल्ड में 41.7% तांबा, चांदी, जस्ता और निकल (चांदी जैसी चमकदार सफेद धातु) मिले होते हैं।
read more at ABP न्यूज़


