शकुन ग्रुप के MD की रोड ऐक्सिडेंट में हुई मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्रैश हुई थी BMW
शकुन ग्रुप के एमडी व उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से मथुरा स्थित गिरिराज जी जा रहे थे। जयपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई जिसमें माहेश्वरी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान माहेश्वरी की मौत हो गई।
read more at News18 हिंदी


